बीजेपी की नई रणनीति: ब्राह्मणों और ठाकुरों को साधकर 2027 चुनाव जीतने का प्लान तैयार, सवर्णों की नाराजगी दूर करने के लिए चली बड़ी चाल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए 403 विधानसभा प्रभारियों की नई सूची जारी कर दी है. इस सूची में सवर्ण जातियों, विशेषकर ब्राह्मणों को सबसे ज्यादा तवज्जो दी गई है, जिसे राजनीतिक विश्लेषक यूजीसी और आरक्षण जैसे मुद्दों से नाराज चल रहे सवर्ण वर्ग को मनाने की एक बड़ी रणनीति मान रहे हैं.

बीजेपी की नई रणनीति: ब्राह्मणों और ठाकुरों को साधकर 2027 चुनाव जीतने का प्लान तैयार, सवर्णों की नाराजगी दूर करने के लिए चली बड़ी चाल
डॉ आशा शर्मा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है. चुनाव नजदीक आते ही सभी दल अपनी रणनीति को अमलीजामा पहनाने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जिला और क्षेत्रीय इकाइयों के बाद अब विधानसभा प्रभारियों की नई सूची भी जारी कर दी है. इस पूरी सूची पर गौर करें तो साफ समझ आता है कि पार्टी ने सवर्ण जातियों, खासतौर पर ब्राह्मण समुदाय को साधने के लिए बड़ा दांव खेला है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हाल के दिनों में आरक्षण, यूजीसी और अन्य मुद्दों को लेकर सवर्णों के एक वर्ग में जो नाराजगी देखने को मिली थी, बीजेपी की यह रणनीति उसी को दूर करने का एक प्रयास है.

शुरुआत में पार्टी की तरफ से यह बात सामने आई थी कि विधानसभा प्रभारियों के रूप में ऐसे अनुभवी चेहरों को मौका दिया जाएगा जिनका सियासी अनुभव किसी मौजूदा विधायक से कम न हो. हालांकि, ज़मीन पर ऐसा पूरी तरह से लागू होता नहीं दिखा. कुल 403 विधानसभा प्रभारियों की इस लंबी सूची में सबसे ज्यादा भरोसा पुराने और पूर्व जिला पदाधिकारियों पर जताया गया है. पूरे महकमे में सिर्फ एक ही पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम को जगह मिल पाई है, जिन्हें जेवर विधानसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अगर संगठन के हिसाब से देखें तो बीजेपी ने पूरे उत्तर प्रदेश को छह प्रमुख क्षेत्रों और कुल 98 जिलों में बांटा है. अवध क्षेत्र की बात करें तो यहाँ कुल 82 विधानसभा सीटें आती हैं और इसमें राजधानी लखनऊ भी शामिल है. इस इलाके में पार्टी ने सबसे ज्यादा 35 सीटों की कमान ब्राह्मण चेहरों को सौंपी है, जबकि 17 सीटों पर क्षत्रिय नेताओं को जिम्मेदारी मिली है.

वहीं दूसरी ओर, गोरखपुर क्षेत्र को राजनीतिक नक्शे पर बीजेपी का नया और मजबूत गढ़ माना जाता है. यहाँ कुल 62 विधानसभा सीटें हैं और इस क्षेत्र में भी पार्टी ने जासूसी समीकरण साधते हुए सबसे ज्यादा 24 ब्राह्मण और 15 क्षत्रिय नेताओं को विधानसभा प्रभारी बनाया है.

ब्रज क्षेत्र की बात करें तो मथुरा, वृंदावन, बरेली, आगरा और कन्नौज जैसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील इलाके इसी के अंतर्गत आते हैं. इस क्षेत्र में कुल 65 विधानसभा सीटें हैं, जहाँ सबसे अधिक 18 पदों पर ब्राह्मण समाज के नेताओं को कमान दी गई है. इसके अलावा दस क्षत्रिय, छह जाट और पाँच लोध समुदाय के चेहरों को भी प्रभार सौंपा गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कारण काशी क्षेत्र को बेहद अहम माना जाता है. यहाँ कुल 71 विधानसभा सीटें हैं और इस इलाके में भी 21 सीटों का जिम्मा ब्राह्मणों के हाथ में ही दिया गया है. इसके अलावा ठाकुर बिरादरी से नौ और ओबीसी वर्ग से 11 सीटों की कमान संभाली गई है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति हमेशा से बाकी इलाकों से थोड़ी अलग और बेहद संवेदनशील मानी जाती है. हालाँकि इस क्षेत्र में ब्राह्मणों की संख्या उतनी प्रभावी नहीं है, फिर भी यहीं से प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करने वाली हवाएं चलती हैं. इस पश्चिम क्षेत्र की 71 सीटों पर समीकरण थोड़े बदले हुए हैं. यहाँ 13 क्षत्रिय, 12 जाट, नौ गुर्जर, सात वैश्य और केवल चार ब्राह्मण चेहरों को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है. फिलहाल इस क्षेत्र में युवा और अल्पसंख्यक मोर्चों की क्षेत्रीय टीमों का गठन होना बाकी है, जबकि बाकी मोर्चों के लिए अब सीधे जिला स्तर पर टीमें बनाई जाएंगी.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!