BJP List: भाजपा के राज्यसभा उम्मीद्वारों की लिस्ट बेहद खास... आत्ममंथन से निकला अमृत!

BJP List: भाजपा के राज्यसभा उम्मीद्वारों की लिस्ट बेहद खास... आत्ममंथन से निकला अमृत!
सुनील बंशीवाल

लखनऊ/खबर डिजिटल/ भाजपा ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन में इस बार बड़ा बदलाव दिखाई दिया है। पार्टी ने 8 नामों की घोषणा की है, जिनमें धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं। खास बात यह है कि पार्टी ने मौजूदा आठों BJP राज्यसभा सदस्यों को दोबारा मौका नहीं दिया। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा जैसे नाम भी शामिल हैं।

तीन अक्टूबर की बैठक से शुरू हुई अंतिम कवायद?
पार्टी के अंदर उम्मीदवारों के चयन को लेकर अंतिम दौर की हलचल तीन अक्टूबर की भाजपा संसदीय बोर्ड की वर्चुअल बैठक से जोड़कर देखी जा रही है। इस बैठक में अचानक एक प्रमुख नेता के जुड़ने को भी महत्वपूर्ण माना गया। हालांकि, बैठक में किस नाम पर क्या चर्चा हुई और किस स्तर पर कौन-सा निर्णय लिया गया, इसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

अखिलेश के फॉर्मूले से अलग BJP की रणनीति
राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से परिवार और धनराज जैसे नामों को आगे किए जाने के बीच भाजपा ने अपने उम्मीदवार चयन में अलग तरह का सामाजिक और संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश की है। पार्टी की सूची में संगठन से जुड़े नेताओं के साथ अलग-अलग सामाजिक वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भाजपा की शुरुआती कवायद में करीब 20 से ज्यादा नामों पर विचार किया गया था। अंतिम सूची में संगठन और जमीनी राजनीति से जुड़े चेहरों को प्राथमिकता मिली।

संत प्रेमानंद के शिष्य दुलारी शरण के साथ ऐसी हैवानियत… डॉक्टरों ने दी चौंकाने वाली जानकारी

लखनऊ से लेकर दिल्ली तक मंथन
उम्मीदवारों के चयन को लेकर प्रदेश स्तर से केंद्रीय नेतृत्व तक लगातार मंथन चला। रिपोर्टों में यह भी सामने आया कि प्रदेश पैनल में कई बड़े नाम शामिल थे, लेकिन अंतिम सूची में पार्टी ने संगठनात्मक और सामाजिक समीकरणों को ज्यादा महत्व दिया।

आठों नामों में दिखा सामाजिक-संगठनात्मक संतुलन
भाजपा की घोषित सूची में तीन OBC, दो अनुसूचित जाति और तीन सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। दो महिला उम्मीदवारों को भी जगह दी गई है। इस तरह सूची में जातीय प्रतिनिधित्व के साथ संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन का संयोजन दिखाई देता है। इस पूरी कवायद का सबसे बड़ा संदेश यह माना जा रहा है कि भाजपा ने इस बार सिर्फ चर्चित चेहरों के बजाय संगठन और सामाजिक समीकरणों से जुड़े नेताओं को राज्यसभा भेजने का रास्ता चुना है। हालांकि, किस स्तर पर किस नेता की सहमति से कौन-सा नाम अंतिम हुआ, इसकी पूरी जानकारी पार्टी ने सार्वजनिक नहीं की है।

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का गहराया रहस्य! कमरे में मिला ग्राइंडर, प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!