यूपी चुनाव के लिए बीजेपी का 25 सूत्रीय प्लान तैयार, हर बूथ पर 11 बाइकर्स और इन्फ्लुएंसर्स की टीम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी, जानें मथुरा बैठक के बाद क्या बना है 25 सूत्रीय प्लान, हर बूथ पर कैसे काम करेंगे 11 बाइकर्स और 50 इन्फ्लुएंसर्स?

यूपी चुनाव के लिए बीजेपी का 25 सूत्रीय प्लान तैयार, हर बूथ पर 11 बाइकर्स और इन्फ्लुएंसर्स की टीम
Bjp
Khabar Digital Desk

भारतीय जनता पार्टी ने मथुरा में हुई दो दिवसीय बैठक के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 25 सूत्रीय एजेंडा तैयार किया है। इस योजना के जरिए पार्टी विधानसभा, मंडल और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए सूक्ष्म प्रबंधन के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंच बनाना चाहती है। एजेंडे में सामाजिक समीकरणों के आंकड़े जुटाने, लाभार्थियों से संपर्क साधने और डिजिटल माध्यमों से माहौल बनाने पर खास ध्यान दिया गया है।

बूथ सक्रियता और बाइकर्स की रणनीति

बूथ स्तर पर संगठन को गति देने के लिए प्रत्येक बूथ पर 11 मोटरसाइकिल सवार कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी, जो सप्ताह में एक बार मोटरसाइकिल यात्रा निकालेंगे। हर बूथ पर पांच स्थानों पर कमल का चिह्न बनवाने तथा लाभार्थियों के घर जाकर संवाद करने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही दलित मतदाताओं में 10 नए सदस्य जोड़ने, नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने और संघ के कार्यकर्ताओं के परिवारों का दोपहर 12 से 3 बजे के बीच मतदान सुनिश्चित करने की व्यवस्था शामिल है।

व्यापक सामाजिक और पेशेवर डेटा

विधानसभा क्षेत्र स्तर पर प्रभावशाली लोगों, 100 सक्रिय महिलाओं, मंडल से 25 और बूथ से पांच वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची बनेगी। नाराज कार्यकर्ताओं व अन्य दलों के असंतुष्टों से संपर्क के साथ ग्राम प्रधानों, विभिन्न जातियों व उनके प्रमुख नेताओं, बाहर रहने वाले सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, किसानों, कलाकारों, खिलाड़ियों और धार्मिक स्थलों का ब्योरा भी जुटाया जाएगा।

मोर्चों, सहकारी संस्थाओं और इन्फ्लुएंसर्स पर जोर

महिला, युवा, अनुसूचित और पिछड़ा मोर्चों के साथ प्राथमिक कृषि ऋण समितियों, डेयरी, सहकारी बैंकों और अन्य संस्थाओं से संपर्क साधा जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 50 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की सूची बनाकर आगे प्रचार व माहौल बनाने की योजना रखी गई है।

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!