Monsoon Update: बंगाल की खाड़ी के चक्रवात से बदला मौसम, 20 शहरों में बारिश और 13 जिलों में आफत का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात की वजह से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत यूपी के 20 से ज्यादा शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है.

Monsoon Update: बंगाल की खाड़ी के चक्रवात से बदला मौसम, 20 शहरों में बारिश और 13 जिलों में आफत का अलर्ट
डॉ आशा शर्मा

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती दबाव के कारण उत्तर प्रदेश का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. शुक्रवार सुबह से ही लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, उन्नाव और जौनपुर समेत राज्य के 20 से अधिक शहरों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. राजधानी लखनऊ में तो बीते 20 घंटों से लगातार हल्की बौछारों और तेज रफ्तार हवाओं के चलने से मौसम में अच्छी-खासी ठंडक आ गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवात से तैयार हुआ मानसूनी तंत्र अब पूर्वी यूपी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. यही वजह है कि पूर्वांचल और अवध के क्षेत्रों में बदरा जमकर बरस रहे हैं, जबकि आने वाले 24 घंटों के भीतर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम का रुख बदलने की पूरी संभावना है.

13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश भर में 27 सितंबर तक तूफानी हवाओं के साथ बारिश की यह गतिविधि बनी रहने का अनुमान है. बिगड़ते मौसम को देखते हुए विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या जैसे 13 जिलों में भीषण बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अतिरिक्त 29 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट दिया गया है, वहीं 52 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अंधड़ चलने की चेतावनी दी गई है. आंकड़ों पर नजर डालें तो गुरुवार शाम तक प्रयागराज में 26 मिमी, सुल्तानपुर में 20.8 मिमी, अमेठी में 19.8 मिमी और गोरखपुर में 14.2 मिमी पानी गिरा, जबकि अयोध्या, गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र और महाराजगंज में मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई.

तापमान में गिरावट और मानसून की वापसी के संकेत

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 25 और 26 सितंबर को कई अंचलों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं, जिसका असर 27 सितंबर तक बना रहेगा. इस मानसूनी हलचल की वजह से अगले चार दिनों के दौरान पारा 4 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी. मौसम विभाग का यह भी कहना है कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून पीछे हट चुका है, जिससे अब यूपी से भी मानसून की विदाई के लिए मुफीद स्थितियां तैयार हो रही हैं. लौटता हुआ यह मानसून 27 और 28 सितंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश कराता रहेगा. गौरतलब है कि इस सीजन में अब तक उम्मीद के मुताबिक 726.1 मिमी की तुलना में 6 फीसदी कम यानी 680.3 मिमी ही बारिश रिकॉर्ड की गई है.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!