P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित बड़वारा प्रवास की तैयारियों का कलेक्टर...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित बड़वारा प्रवास की तैयारियों का कलेक्टर एवं एसपी ने विधायक के साथ लिया जायजा

कटनी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़वारा प्रवास की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा

खबर डिजिटल.कटनी.अंकित झारिया। बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित प्रवास को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं। गुरुवार को कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से विकासखंड मुख्यालय बड़वारा पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहेरिया, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी शारदा सिंह, परियोजना क्रियान्वयन इकाई के कार्यपालन यंत्री एम.के. पोनीकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सांदीपनि विद्यालय (सीएम राइज) परिसर के मैदान और शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वारा के मैदान का अवलोकन किया। इनमें से एक को आम सभा स्थल तथा दूसरे को हेलीपैड के रूप में उपयोग किए जाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने पर बल दिया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपने संभावित प्रवास के दौरान करीब 35 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक सर्वसुविधायुक्त सांदीपनि विद्यालय (सीएम राइज) भवन का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर आम सभा भी प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट