Today 23 October 2025 CM Mohan Yadav Schedule: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज भाईदूज कार्यक्रम और कैबिनेट बैठक समेत कई कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिन की शुरुआत सुबह 10.15 बजे मुख्यमंत्री निवास पर एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क से ब्रीफिंग के साथ करेंगे। इसके बाद 10.30 बजे मुख्यमंत्री वल्लभ भवन मंत्रालय पहुंचेंगे।
वल्लभ भवन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 10.45 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग और 11 बजे से मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी और प्रदेश हित में निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, जहां भाईदूज के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने परिवारजनों से आत्मीय भेंट करेंगे।
दोपहर बाद मुख्यमंत्री 3.30 से 4.30 बजे तक विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों और आमजनों से मुलाकात करेंगे। दिन का समापन शाम 4.30 बजे “समाधान ऑनलाइन” कार्यक्रम के साथ होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव विभिन्न जिलों से जुड़ी शिकायतों और जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा करेंगे।


