भोपाल/ खबर डिजिटल: मध्यप्रदेश शासन ने बुधवार की आधी रात को 7 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक एडीजी और आईजी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।
राजाबाबू सिंह, डीपी गुप्ता, केपी व्यंकटेश्वर राव, इरशाद वली, सुशांत सक्सेना, चैत्रा एन और कुमार सौरभ के पदों और प्रभारों में बदलाव किया गया है।
एडीजी राजाबाबू सिंह को केवल प्रशिक्षण का दायित्व
एडीजी प्रशिक्षण पीएचक्यू राजाबाबू सिंह से एडीजी शिकायत और मानवाधिकार की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। अब उन्हें केवल एडीजी प्रशिक्षण की भूमिका में रखा गया है।
इरशाद वली को SAF भोपाल रेंज का अतिरिक्त प्रभार
आईजी एसएएफ पीएचक्यू इरशाद वली को आईजी एसएएफ भोपाल रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे अब दोहरी भूमिका में रहेंगे-आईजी एसएएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल और आईजी एसएएफ भोपाल रेंज।
एडीजी देव प्रकाश गुप्ता को कई अतिरिक्त जिम्मेदारियां
एडीजी मानव अधिकार और शिकायत पीएचक्यू के साथ अब देव प्रकाश गुप्ता को
एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, को-ऑपरेटिव फ्रॉड, लोक सेवा गारंटी, पुलिस मैन्युअल, आरएंडडी और पुलिस सुधार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
एडीजी केपी व्यंकटेश्वर राव को तकनीकी सेवाएं पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार
एडीजी नारकोटिक्स केपी व्यंकटेश्वर राव को अब एडीजी तकनीकी सेवाएं पीएचक्यू का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
आईजी स्तर पर भी तबादले
सुशांत सक्सेना, आईजी ईओडब्ल्यू भोपाल को आईजी इन्वेस्टिगेशन पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
चैत्रा एन, आईजी शिकायत और मानव अधिकार पीएचक्यू को आईजी एससीआरबी पीएचक्यू की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
कुमार सौरभ, आईजी आजाक पीएचक्यू को अब आईजी एसआईएसएफ और आजाक आईजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


