UP Election 2027: रामपुर मनिहारन में BJP को लगेगा बड़ा झटका? मजबूत हुई सपा-कांग्रेस की पकड़, 2027 में किसकी होगी जीत

रामपुर मनिहारन विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर सियासी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है. 2022 में बीजेपी ने 24,245 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी-आरएलडी गठबंधन की बढ़त घटकर महज 1,557 वोट रह गई.