मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जजों की कमी को दूर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सात अधिवक्ताओं को जज बनाने की सिफारिश को मंजूरी दे दी है. 26 अक्टूबर को हुई बैठक में इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और दिल्ली के वकीलों के नाम तय किए गए.
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के असर से जबलपुर और आसपास के जिलों (कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, सिवनी) में मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है. 28 से 30 अक्टूबर के बीच तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे करवाचौथ के आसपास मौसम सुहाना रहेगा और बादलों के कारण रात की ठंड में थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, 30 अक्टूबर के बाद आसमान साफ होते ही ठंड फिर से जोर पकड़ेगी.