सुप्रीम कोर्ट के 6 अक्टूबर के आदेश के बाद भारतीय रेलवे ने 27 अक्टूबर से पीआरएस (PRS) काउंटरों से रिजर्व टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के लिए भी 'ऑप्शनल ट्रैवल इंश्योरेंस स्कीम' (OTIS) शुरू कर दी है। मात्र 45 पैसे प्रति यात्री के प्रीमियम पर मिलने वाले इस वैकल्पिक बीमा में स्थायी आंशिक विकलांगता पर 7.5 लाख रुपये, अस्पताल खर्च के लिए 2 लाख रुपये और शव ले जाने के लिए 10,000 रुपये तक का कवरेज मिलेगा।
देश के कई राज्यों में 27 से 31 अक्टूबर के दौरान मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और पहाड़ी इलाकों में 29 से 31 अक्टूबर के बीच आंधी-तूफान के साथ बारिश और 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं ओडिशा में 27 से 30 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जहां 28 अक्टूबर को हवा की रफ्तार 70 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है।
अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में सर्दियों के मौसम और भगवान की बाल-रूप सेवा को ध्यान में रखते हुए दर्शन और पूजा-अर्चना के समय में बदलाव किया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, नया शेड्यूल 1 नवंबर से लागू होगा, जिसके तहत मंदिर के कपाट अब सुबह 4 बजे खुलेंगे और रात 10 बजे बंद कर दिए जाएंगे।
• 17 पीएचडी शोधार्थियों सहित 7,806 छात्रों को दी गई उपाधि; 345 छात्र उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित• मेधावी विद्यार्थियों को 135 स्वर्ण,...
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर वोटर लिस्ट में हेराफेरी और वोटों की चोरी का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि यूपी की मतदाता सूची में एक ही नाम से सैकड़ों फर्जी एंट्रियां दर्ज हैं. इस धांधली को रोकने के लिए अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट को अनिवार्य रूप से आधार से जोड़ने और पोलिंग बूथों पर बायोमेट्रिक (उंगलियों के निशान और आंखों की पुतली) सत्यापन की मांग की है.
दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक दिल्ली में नॉन-BS6 (BS3 और BS4) वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. इस फैसले से NCR (गुड़गांव, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद) के करीब 10 लाख से अधिक वाहन प्रभावित होंगे.