भोपाल/ खबर डिजिटल/ Madhya Pradesh weather update मौसम बदलने से मध्यप्रदेश में रात का तापमान गिरने लगा है। दिन में धूप और सुबह शाम गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा है। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। बारिश थमते ही हवाओं की दिशा बदल गई है, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 11 से 13 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा और 14 अक्टूबर से एक नया सिस्टम सक्रिय होने वाला है, जिसके चलते कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के आसार बनेंगे।
मध्यप्रदेश मॉनसून की स्थिति IMD forecast Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश के अब तक 15 जिलों से मानसून की वापसी हो चुकी है, जिनमें उज्जैन, राजगढ़, अशोकनगर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम आदि शामिल हैं। अगले 24 घंटे में अन्य जिलों से भी मानसून विदा होने की संभावना। सामान्यतः 6 अक्टूबर तक मानसून लौट जाता है, लेकिन इस बार देरी हुई है। 10 से 12 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से मानसून विदाई होने की संभावना है। उसके बाद पूरी तरह से ठंड दस्तक देगी।
तापमान में गिरावट आने लगी है MP temperature drop
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम-मध्य अरब सागर में “शक्ति” चक्रवात का अवशेष सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम यूपी में प्रभावी होने के कारण हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी हो गया है, नमी कम होने लगी है। इससे रात के तापमान में और गिरावट आएगी। पिछले 24 घंटे में राजगढ़: 15.6°C, भोपाल: 18°C, पचमढ़ी: 25.4°C, बैतूल: 27.7°C, दतिया: 29.7°C, रतलाम: अधिकतम 32.6°C तापमान दर्ज किया गया है।
Gold Silver Price Today in MP: सोने के साथ चांदी की चमक बढ़ी, जानिए आज का भाव – Khabar Digital
इस बार मध्यप्रदेश में 47 इंच बारिश हुई Madhya Pradesh rainfall
मध्यप्रदेश में अब तक (1 जून से 9 अक्टूबर) तक कुल 47 इंच की बारिश हुई है। सामान्य बारिश: 37.3 इंच रही, यानी 122% वर्षा हो चुकी है। वहीं इस बार गुना – 65.6 इंच, मंडला और रायसेन – 62 इंच, श्योपुर और अशोकनगर – 56 इंच से अधिक सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गयी। वहीं शाजापुर, खरगोन, खंडवा, धार और बड़वानी में सबसे कम बारिश हुई। और प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर सहित कई जिलों में कोटे से ज्यादा बारिश दर्ज की गयी।


