Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशदमोह: AI जेनरेटेड फोटो पोस्ट पर दो समुदायों में तनाव, युवक से...

दमोह: AI जेनरेटेड फोटो पोस्ट पर दो समुदायों में तनाव, युवक से पैर धुलवाने का Video Viral – पुलिस अलर्ट

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के दमोह ज़िले के सतारिया गांव में एक AI से बनाई गई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। Video Viral में एक युवक को दूसरे व्यक्ति के पैर धोकर माफी मांगते हुए देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर साथ ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दिया गया है।

दमोह घटना के पीछे क्या कारण था ?

बताया जा रहा है कि दमोह के सतारिया गांव में पहले ही सामूहिक निर्णय से शराबबंदी लागू की गई थी। जिसके बाद भी इलाके में नियमों को तोड़ते हुए शराब बेची और पिये का आरोप लगा है। पंचायत ने ऐसे लोगों को गांव में घुमाकर सार्वजनिक माफी मांगने और ₹2,100 का जुर्माना भरने का आदेश दिया। अनुज पांडे शराब बेचने की शिकायत दर्ज हुई थी।

दमोह में ऐसे भड़क मामला

पुरुषोत्तम कुशवाहा नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर AI से बनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक व्यक्ति जूतों की माला पहने दिख रहा था। यह पोस्ट ग्राम पंचायत की कार्रवाई के संदर्भ में मीम के रूप में डाली गई थी। पोस्ट वायरल होने के कुछ ही मिनटों में विवाद बढ़ गया। पुरुषोत्तम ने करीब 15 मिनट में फोटो डिलीट कर दी और सार्वजनिक माफी भी मांगी, लेकिन तनाव थमा नहीं।

पैर धुलाने और माफी का विवादित वीडियो वायरल

10 अक्टूबर को सतारिया और आसपास के गांवों से ब्राह्मण समुदाय के लोग जमा हुए। आरोप है कि पुरुषोत्तम को अनुज पांडे के पैर धोने और वही पानी पीने के लिए मजबूर किया गया। वीडियो में यह भी दिखाया गया कि लोग उससे सार्वजनिक माफी और ₹5,100 देने की बात कह रहे हैं।

वीडियो में पुरुषोत्तम यह कहते सुना गया – “मैं ब्राह्मण समुदाय से माफी मांगता हूं। ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। हम ब्राह्मणों की पूजा करते रहेंगे।”

अनुज पांडे ने क्या कहा

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अनुज पांडे ने दावा किया कि उनके और पुरुषोत्तम के बीच “गुरु-शिष्य संबंध” है और पैर धोना जबरदस्ती नहीं था। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कुशवाहा समाज को ठेस पहुंची है, तो वह उनसे भी माफी मांगते हैं। उनका कहना है कि कुछ लोग इसे राजनीतिक रंग दे रहे हैं। वहीं, खबर है कि पुरुषोत्तम और उनका परिवार डर के कारण शिकायत करने से बच रहा है।

दमोह में पुलिस का एक्शन

दमोह एसपी अभिषेक तिवारी ने कहा कि वायरल वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लिया है और FIR दर्ज की गई है। दोनों पक्षों पर एहतियाती कार्रवाई की गई है। सबूत जुटाने की प्रक्रिया चल रही है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

दमोह घटना पर राजनीतिक हलचल: कांग्रेस बनाम बीजेपी

कांग्रेस ने इस घटना को “मानवता और संविधान के खिलाफ” बताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा और कठोर कार्रवाई की मांग की।बीजेपी ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस हर अपराध में राजनीति तलाशती है।

वहीं बीजेपी पार्टी प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने कहा कि आरोपी अनुज पांडे और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और सरकार की “जीरो टॉलरेंस पॉलिसी” स्पष्ट है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट