पटना/खबर डिजिटल/बिहार विधानसभा चुनाव में काफी दिनों से इंतजार था कि अबकी बार BJP-JDU में से सबसे ज्यादा सीटों पर कौन चुनाव लड़ेगा, जिसकी तस्वीर साफ हो चुकी है।
रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA ने रविवार को सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी। बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं जदयू 101 सीटों पर लड़ने जा रही है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) को 6 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM को 6 सीटें दी गई हैं।
चिराग पासवान की नहीं चली जिद
NDA ने ऑफिशियली सीट शेयरिंग की जानकारी के लिए सोमवार को प्रेसवार्ता करने की बात कही है। वहीं अबकी बार प्रशांत किशोर से नजदीकियां बढ़ाकर NDA से 40 सीटों की मांग करने वाले चिराग पासवान के साथ निराशा लगी, उन्हें महज 29 सीटों से संतोष करना पड़ा।
असंतुष्ट नजर आ रहे जीतनराम मांझी
जीतनराम मांझी को 6 सीटें मिलने पर वो असंतुष्ट नजर आए। इसके बाद मांझी ने तीखे तेवर जारी हैं। उन्होंने कहा, हमें सिर्फ 6 सीट देकर उन्होंने हमारी अहमियत कम आंकी है। इसका असर NDA पर पड़ सकता है।’ गौरतलब है कि मांझी की पार्टी ने 4 सीटों पर कैंडिडेट्स का भी ऐलान कर दिया है। इमामगंज से दीपा मांझी, बराचट्टी से ज्योति देवी, टेकारी से अनिल कुमार और सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी को टिकट दिया गया है, जोकि उन्हीं के खाते में आई है।
बिहार में बीजेपी-जदयू एक बराबर
बिहार में जिस समय बीजेपी काफी छोटी पार्टी हुआ करती थी, उस समय JDU की तूती बोलती थी, लेकिन बढ़ते-बढ़ते बीजेपी JDU के बराबर आ ही गई। 2005 से लेकर पिछले विधानसभा चुनाव तक JDU ने हमेशा बीजेपी से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा है। JDU पिछले 4 चुनाव में हमेशा बड़े भाई की भूमिका में रहता था। 2020 में ही जदयू 115 और बीजेपी 110 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन 2025 विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां 101-101 सीटों पर लड़ेंगी। अब दोनों बराबर वाले भाई हो गए हैं।2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 110 सीटों पर लड़ी थी, उसे 74 पर जीत मिली थी। वहीं JDU 115 सीटों पर लड़ी थी और 43 सीटों पर जीती थी। बीजेपी 110 सीटों पर चुनाव लड़कर 74 सीटों पर जीती थी।


