भोपाल/खबर डिजिटल/ आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि सोमवार दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज अहोई अष्टमी का व्रत किया जाएगा, आज पूरा दिन पूरी रात पार करके सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक शिव योग रहेगा। आज का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं।
मेष राशिः एकाग्रचित्त रहने का दिन, यही सफलता प्रदान करेगा। आज का दिन का अच्छा रहने वाला है। संबंधियों से नजदीकी का मिलेगा लाभ, योजनाबद्ध तरीके से काम करें। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी सफल होंगी। दवाईयों के व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलने के योग बने हैं। आज का शुभ रंग नीला और अंक 6 है।
वृषभ राशिः प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनने की भी संभावना है, आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इसलिए मेहनत में कोई भी कमी ना करें। मानसिक सुकून देने वाले साहित्य पढ़े। प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनने की भी संभावना है। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा, नए लक्ष्य निर्धारित करें, कोशिश करने में कोई कसर ना छोड़े। आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।शुभ रंग हरा और शुभ अंक 2 होगा।
मिथुन राशिः मन में बहुत सी सकारात्मक भावनाओं का संचार करें, नई सौगात मिलने का योग बन रहा है। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। किसी भी वाद-विवाद से दूर रहे। आज सही निर्णय लेना बहुत जरूरी है। दांपत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा। आज किसी मित्र से अचानक मुलाकात ऊर्जा से भर देगी।शुभ रंग पिंक और शुभ अंक 6 है।
कर्क राशिः आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, इसीलिये जो चाहेंगे वो मिलने की पूरी संभावना है। संचार से जुड़ी किसी नई तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। लोगों के बीच अच्छी छवि बनाने का पूरा दिन है। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। भविष्य में सब अच्छा होगा। आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले परिवार जनों से सलाह-मशविरा लेना उचित रहेगा। शुभ रंग लाल और अंक 2 है।
सिंह राशिः आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती हैं। खर्चों पर हाथ रोककर काम करें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से पीछे रहे। आज बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर कर सकते हैं। उचित मार्गदर्शन की जरूरत है, जिसमें आपका सहयोग कारगर साबित होगा। शुभ रंग भूरा और शुभ अंक 3 है।
कन्या राशिः कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें, आज आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। वरिष्ठों से सलाह लेकर ही काम को आगे बढ़ाए। आज भावनाओं में बहने से पूरी तरह से बचे। आज किसी नए काम की शुरुआत के लिए उचित समय का इंतजार करें। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। आज आपके साथ सब अच्छा होगा। शुभ रंग महरून और शुभ अंक 5 है।
तुला राशिः आज अपने स्वभाव में समय अनुसार लचीलापन लाएं, काम बनने की संभावना है। आज आर्थिक मामलों में भी पूरी तरह सावधानी रखने की आवश्यकता है। योजनाओं को अपने तक ही सीमित रखें। बिजनेस को आगे बढ़ाने के नये तरीके काम आएंगे। जीवन में दूसरों का सहयोग हमेशा बना रहेगा। शुभ रंग पीच और शुभ अंक 8 है।
वृश्चिक राशिः अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। उपलब्धि को तत्काल हाथ में लेकर काम पूरा करें, क्योंकि ज्यादा सोच विचार से उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। आज निगेटिव थॉट्स को दिमाग में न आने दें । बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। शुभ रंग सिल्वर और शुभ अंक 9 है।
धनु राशिः इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज परिवार जनों के साथ शॉपिंग आदि में व्यस्तता रहेगी। परिवार में अनबन का अंत होगा, रिश्तों में मधुरता आएगी। आज का समय अनुकूल है, परंतु उसे बेहतरीन बनाना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है। शुभ रंग पर्पल और शुभ अंक 7 है।
मकर राशिः स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरूरत है, आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी कार्यकुशलता तथा योग्यता की सराहना होगी। जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरूरत है। शुभ रंग पीला और शुभ अंक 1 है।
कुंभ राशिः परिवार में आज आपको कुछ नयी जिम्मेदारी मिल सकती है, आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। ऑफिस के किसी जरूरी काम को करने में सीनियर्स आपकी मदद करेंगे, जिससे काम आसानी से पूरा हो जायेगा। स्टूडेंट अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहने वाला है। शुभ रंग ग्रे और शुभ अंक 4 है।
मीन राशिः आज आप कुछ ठोस निर्णय लेंगे, आज अपनो का साथ मिलेगा। आप मार्केटिंग संबंधी कामों पर विशेष ध्यान दें। आज कामकाज को लेकर चल रही परेशानियां किसी सीनियर की मदद से हल हो जाएंगी। आज किसी भी प्रकार की चिंता न करके, मानसिक व शारीरिक रूप से आप स्वयं को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। शुभ रंग मेजेंटा और शुभ अंक 6 है।
