सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी– पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उमराव सिंह के मार्गदर्शन में थाना एन.के.जे. प्रभारी उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।पुलिस टीम ने नशे की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत 14 अक्टूबर 2025 को कोम्बिंग गश्त एवं पेट्रोलिंग के दौरान सरपंच ढाबा, जुहला बायपास के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास रखे नीले रंग के थैले से चार पैकेटों में पैक 4 किलो 236 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000 बताई गई है।मौके से एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (एम.पी. 35 JD 4861), कीमत लगभग ₹35,000 तथा तीन स्मार्टफोन, कीमत ₹30,000 भी जब्त किए गए।थाना एन.के.जे., कटनी में आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है। पुलिस अब आरोपियों से गांजा की सप्लाई चैन से संबंधित पूछताछ कर रही है।गिरफ्तार आरोपीटूटू पारधी पिता मोहन पारधी, निवासी चैपरा शाहनगर, जिला पन्ना (म.प्र.)समीम खान पिता अजीब खान, निवासी टिकरिया शाहनगर, जिला पन्ना (म.प्र.)अंकित यादव पिता पुरुषोत्तम यादव, निवासी ग्राम टिकरिया, शाहनगर, जिला पन्ना (म.प्र.)जप्त सामग्री4 किलो 236 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा — कीमत ₹50,000मोटरसाइकिल (एम.पी. 35 JD 4861) — कीमत ₹35,0003 नग स्मार्टफोन — कीमत ₹30,000सराहनीय भूमिकाथाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत, उपनिरीक्षक महेन्द्र जयसवाल (चौकी प्रभारी खिरहनी), सउनि सहपाल परतेती, सउनि केवल उईके, प्र.आर. प्रहलाद सैयाम, प्र.आर. आरिफ हुसैन, प्र.आर. गणेश दत्त मिश्रा, प्र.आर. राजेश चौधरी, प्र.आर. कुलदीप सिंह, आर. चालक ओमशिव तिवारी, तथा साइबर सेल कटनी के आर. अजय शंकर साकेत की विशेष भूमिका रही।
अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध कटनी पुलिस की बड़ी कार्यवाहीथाना एन.के.जे. को मिली सफलता, 4 किलो 236 ग्राम गांजा जप्त तीन आरोपी गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें


