सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल /कटनी आगामी दीपावली पर्व के दौरान नागरिकों की सुविधा एवं बाजार क्षेत्रों में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु नगर निगम और यातायात विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।महापौर प्रीति संजीव सूरी तथा निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देशानुसार नगर के मुख्य मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में पैदल मार्च कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से सामग्री रखकर व्यापार करने वालों से संवाद कर निर्धारित सीमा में ही दुकान लगाने एवं यातायात अवरुद्ध न करने की हिदायत दी गई।उन्होंने सभी छोटे व्यापारियों से अपील की कि वे दीपावली के अवसर पर नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए स्वेच्छा से अतिक्रमण न करें ताकि त्योहार के दिनों में सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।अभियान के दौरान ट्रैफिक टी.आई. राहुल पांडेय, अतिक्रमण शाखा की टीम तथा यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
दीपावली पर्व पर सुगम यातायात व्यवस्था हेतु नगर निगम और यातायात विभाग का संयुक्त अभियान
सम्बंधित ख़बरें
