P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवा में पुजारी का तांडव, चाय के ठेले को लेकर महिला को...

रीवा में पुजारी का तांडव, चाय के ठेले को लेकर महिला को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

रीवा में पुजारी का तांडव

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के रीवा से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जहाँ एक मंदिर के पुजारी ने सड़क पर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। विवाद चाय के ठेले को लेकर हुआ, लेकिन पुजारी का यह हिंसक रूप देखकर लोग हैरान रह गए। घटना रीवा के पी के स्कूल के पास की है।

रीवा में पुजारी का तांडव कैमरे में कैद

जानकारी के मुताबिक, मंदिर के पुजारी ने उसी स्थान पर चाय का ठेला लगाने की कोशिश की, जहाँ पहले से एक महिला अपनी चाय-बिस्किट की दुकान चलाती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और देखते ही देखते पुजारी ने महिला को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।

इंदौरी पोहे के फैन बने सूर्यकुमार यादव, ड्रेसिंग रुम के खोले राज – Khabar Digital

PK स्कूल के पास की घटना, वीडियो हुआ वायरल

घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुजारी को महिला पर हमला करते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होते ही अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने मामले का संज्ञान लिया है। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

चाय के ठेले को लेकर महिला से की मारपीट, दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू

फिलहाल यह वीडियो रीवा शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि किसी विवाद का समाधान हिंसा नहीं हो सकता, खासकर तब जब ऐसा कृत्य किसी धार्मिक व्यक्ति द्वारा किया जाए।

Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, यहां जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट