सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी– दीपावली से ठीक पहले जिले में सनसनी मचाने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के तेवरी ग्राम में बीती रात भाव्या ज्वेलर्स में अज्ञात बदमाशों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चोरी के दौरान जब ग्रामीणों ने चोरों का पीछा करने की कोशिश की तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी।जानकारी के मुताबिक वारदात रात करीब 2 बजे की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोर दुकान से करीब 8 किलो चांदी, डेढ़ तोला सोना और 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।हैरानी की बात यह रही कि घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर 112 पुलिस वाहन खड़ी थी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर मौजूद कर्मियों ने चोरों का पीछा करने से इनकार कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।दिवाली के पूर्व इस साहसिक चोरी और फायरिंग की वारदात ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल बना दिया है।
दिवाली से पहले लूट की वारदात! तेवरी में ज्वेलर्स की दुकान से लाखों का माल पार
सम्बंधित ख़बरें


