Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशखनिज भंडार में मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात टॉप पर, खान मंत्रालय...

खनिज भंडार में मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात टॉप पर, खान मंत्रालय ने जारी की रैंकिंग

खनिज भंडार में मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात टॉप पर...

नई दिल्ली/ खबर डिजिटल/ State Mining Readiness Index 2025 खान मंत्रालय ने राज्य खनन तत्परता सूचकांक (एसएमआरआई) और राज्य रैंकिंग जारी की है, जो राज्यों में खनन क्षेत्र में सुधारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह केंद्रीय बजट 2025-26 के अंतर्गत की गई घोषणा के अनुरूप है।

एसएमआरआई के अंतर्गत, राज्यों को उनके खनिज भंडार के आधार पर तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। श्रेणी ए में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात हैं, जबकि श्रेणी बी में गोवा, उत्तर प्रदेश और असम शीर्ष तीन स्थान पर हैं। श्रेणी सी में, पंजाब, उत्तराखंड और त्रिपुरा शीर्ष तीन स्थान पर हैं।

सूचकांक की संरचना में नीलामी प्रदर्शन, शीघ्र खदान परिचालन, अन्वेषण पर जोर और गैर-कोयला खनिजों से संबंधित सतत खनन जैसे संकेतक शामिल हैं, जो खनन क्षेत्र में राज्य के प्रदर्शन को रेखांकित करने के लिए प्रासंगिक हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट