सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार शहर की यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए काम किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा तीनबत्ती से कटरा बाजार, गुजराती बाजार से राधा तिराहा तक एवं कीर्ति स्तंभ नमक मंडी से विजय टाकीज चौराहा तक अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई की गई। जबकि उनको पहले ही समझाइश दी गई थी।
अतिक्रमण करने वाले सामानों को किया जब्त
सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को पहले ही बार-बार समझाइश दी गई थी, मुख्य सड़क पर दुकान लगाने वाले लोगों ने टेबिल, कुर्सी, एंगिल,कटरा, हाथठेला सहित अन्य सामान को जब्त किया गया। आने वाले वक्त के लिए भी अतिक्रमणकारियों को कहा गया है कि यातायात को बाधित करने वाले काम ना करें, ताकि त्यौहारों पर किसी भी तरह की जाम की स्थिति ना हो।
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा
कार्रवाई के दौरान निगमायुक्त ने कहा कि सभी दुकानदार यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें ,दीपावली पर्व पर पूजन सहित अन्य सामग्री की दुकानों को किसी भी स्थिति में सड़क पर न लगाएं तथा लोगों को आवागमन में परेशानी हो। अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नगर निगम की टीम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी दुकानें लगाई जा रही है, वे सभी दुकानदार पीली और सफेद लाईन के पीछे लगाएं। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने कटरा बाजार में सड़क पर रखी सामग्री को जब्त करने और रात में भी निगरानी करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान कृष्ण कुमार चौरसिया, संजय सोनी,राजू रैकवार सहित अतिक्रमण दल के कर्मचारी उपस्थित थे।


