रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ पीएम श्री स्कूल सगरा की 11वीं कक्षा की छात्रा आज दिन भर के लिए थाना प्रभारी बनी। इस दौरान 11वीं की छात्रा ने अपने सहपाठियों को भ्रमण के लिए थाने में आमंत्रित किया और उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली समझाई, थाना प्रभारी बनी छात्रा ने अपने सहपाठियों को सबसे पहले थाना परिसर का भ्रमण कराया उसके बाद थाना प्रभारी कक्ष से लेकर विवेचना कक्ष, मालखाना, हथियार और कीमती वस्तुएं रखे जाने के लिए बनाया गया स्ट्रांग रूम, हवालात सहित महिलाओं के लिए विशेष रूप से स्थापित की गई महिला डेस्क का भ्रमण कराया और उनकी विशेषताएं बताई।
दीक्षा रजक बनी थाना प्रभारी
इस पूरे वक्त में थाना प्रभारी की कुर्सी संभाल रही 11वीं की छात्रा दीक्षा रजक ने बताया कि वे पेशे से एक डॉक्टर बनना चाहती है, लेकिन थाना प्रभारी द्वारा आम आदमी के साथ संवाद स्थापित कर लोगों के मन में व्याप्त पुलिस के भय कथित को खत्म करने का एक सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। जिससे हमारे थाना क्षेत्र के लोग लोगों सहित हम जैसे छात्र-छात्राएं भी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, निश्चित तौर पर थाना प्रभारी द्वारा दिया गया यह प्रभार मुझे जीवन पर्यंत याद रहेगा, और जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
थाना प्रभारी मैडम की महत्वपूर्ण भूमिका
थाना प्रभारी सागर अंकिता मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के लोगों सहित छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर लोगों के मन में कथित पुलिस के भय को दूर करना है, इसके साथ ही लोगों के मन में यह आत्मविश्वास पैदा करना की पुलिस उनकी मित्र है, उनसे वह जब चाहे तब संवाद स्थापित कर सकते हैं। इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।


