P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशडिंडोरी में गंदगी और बिना लाइसेंस वाले होटलों में छापामार कार्रवाई

डिंडोरी में गंदगी और बिना लाइसेंस वाले होटलों में छापामार कार्रवाई

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ खाद्य पदार्थों में मिलावट और स्वच्छता के प्रति लापरवाही बरतने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा चलाए गए एक विशेष सघन निरीक्षण अभियान के तहत गुरुवार को शहर के प्रमुख बस स्टैंड क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई, जिससे अवैध रूप से संचालित होटलों और अस्वच्छता फैलाने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया।

​कार्रवाई के दौरान ‘श्री गुरु कृपा जैन भोजनालय’ (प्रोपराइटर शैलेंद्र जैन) में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जाँच में सामने आया कि यह प्रतिष्ठान बिना किसी वैध पंजीयन के संचालित किया जा रहा था। इतना ही नहीं, यहाँ खाद्य सामग्री को पूरी तरह खुले में बेचा जा रहा था, जो स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से भोजनालय को बंद करने का आदेश दिया। साथ ही, उपयोग किए जा रहे पके हुए तेल और टमाटर की चटनी के नमूने लिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि वैध लाइसेंस और खाद्य सुरक्षा के मानकों को पूरा करने के बाद ही दुकान खोलने की अनुमति दी जाएगी।

भोपाल की बेटी ने रचा इतिहास: 56 साल की उम्र में अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो को किया फतह – Khabar Digital

​निरीक्षण दल ने ‘मदन होटल’ (प्रोपराइटर मदन वर्मन) में स्वच्छता के सभी मानकों को तार-तार होते देखा। वहाँ अत्यधिक गंदगी, जर्जर फर्श और जल निकासी की कुव्यवस्था मिली। वहीं, ‘मोले होटल’ (प्रोपराइटर मोले दास) में भी साफ-सफाई का अभाव पाया गया। प्रशासन ने इन दोनों प्रतिष्ठानों को ‘सुधार सूचना नोटिस’ जारी कर सख्त चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्वच्छता के कड़े इंतजाम नहीं किए गए, तो आगे और भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

​नमूनों की हुई जाँच, गुणवत्ता पर प्रशासन की पैनी नज़र

​अभियान के तहत केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जाँचने के लिए कई सैंपल भी लिए गए
​मनोहर चाय (अनुराग वैश्य) कोकोनट वाटर और बिस्किट के नमूने लिए गए।
​श्री नर्मदा फूड एंड बेवरेज (आयुष पाठक) एनर्जी ड्रिंक का सैंपल जाँच के लिए लैब भेजा गया।
​साथ ही, जसवंत किराना और सरोज किराना के संचालकों को भी स्वच्छता और सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को इस दिन तक नहीं मिलेगी छुट्टी, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना मना – Khabar Digital

​उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोपरि

​खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रभा सिंह तेकाम ने बताया कि यह कार्रवाई ‘खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006’ के तहत की गई है। उन्होंने आमजन और संचालकों को ग्रीष्म ऋतु में खाद्य सामग्री के सही भंडारण और स्वच्छता को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह अभियान एक निरंतर प्रक्रिया है और भविष्य में भी शुद्ध खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे।

MP Railways New Route: भोपाल-जोधपुर समेत कई ट्रेनों के रूट बदले, जानें नया अपडेट – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट