P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशनो पार्किंग रोड पर टू-व्हीलर की लाइन, गली में लोगों का आवागमन...

नो पार्किंग रोड पर टू-व्हीलर की लाइन, गली में लोगों का आवागमन हुआ बाधित

घंटों तक खड़े रहे टू-व्हीलर, सदर सलमान निजामी की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन

राणापुर/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/शनिवार को मस्जिद प्रांगण स्थित नो पार्किंग रोड के दोनों किनारों पर टू-व्हीलर वाहन मालिकों ने लंबी कतार में अपने वाहन खड़े कर दिए। कई वाहन चालक घंटों तक मौके से गायब रहे, जिससे मस्जिद आने वाले नमाजियों व आसपास के रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

साप्ताहिक हाट बाजार के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं मस्जिद गली से बस स्टैंड की ओर सब्जी लेने के लिए जा रही थीं। बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के बीच उन्हें इधर-उधर से निकलने में काफी दिक्कत हुई।

1000955647
सदर सलमान निजामी की शिकायत पर मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के जवान

रहवासियों और सदर सलमान निजामी ने नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर घोर निंदा व्यक्त की। शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और रहवासियों व सदर सलमान निजामी को आश्वासन दिया कि अगले सप्ताह से आवागमन सुगम बनाने हेतु बेरीकेट्स लगाए जाएंगे। इसके बाद गली में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट