राणापुर/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/शनिवार को मस्जिद प्रांगण स्थित नो पार्किंग रोड के दोनों किनारों पर टू-व्हीलर वाहन मालिकों ने लंबी कतार में अपने वाहन खड़े कर दिए। कई वाहन चालक घंटों तक मौके से गायब रहे, जिससे मस्जिद आने वाले नमाजियों व आसपास के रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
साप्ताहिक हाट बाजार के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं मस्जिद गली से बस स्टैंड की ओर सब्जी लेने के लिए जा रही थीं। बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के बीच उन्हें इधर-उधर से निकलने में काफी दिक्कत हुई।

रहवासियों और सदर सलमान निजामी ने नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर घोर निंदा व्यक्त की। शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और रहवासियों व सदर सलमान निजामी को आश्वासन दिया कि अगले सप्ताह से आवागमन सुगम बनाने हेतु बेरीकेट्स लगाए जाएंगे। इसके बाद गली में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


