P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशदीपावली 2025: उमरिया में खाद्य अधिकारी मंजू वर्मा का औचक निरीक्षण, मिठाई...

दीपावली 2025: उमरिया में खाद्य अधिकारी मंजू वर्मा का औचक निरीक्षण, मिठाई की दुकानों से सैंपल लिए गए

जायका रेस्टोरेंट चेकिंग

उमरिया/ खबर डिजिटल / दीपावली से पहले उमरिया में जिला खाद्य अधिकारी मंजू वर्मा की बड़ी कार्रवाई, शहर की कई मिठाई दुकानों पर किया औचक निरीक्षण। दुकानों से मिठाई के सैंपल लिए गए और जांच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला। त्योहार के मौके पर मिलावटखोरों पर सख्ती से कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस कार्रवाई से मिठाई व्यापारियों में मचा हड़कंप, जबकि उपभोक्ताओं ने विभाग की सख्ती का किया स्वागत।

उमरिया में मिठाई दुकानों की जांच

दीपावली त्यौहार को देखते हुए उमरिया जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई की दुकानों सहित रेस्टोरेंट पर विशेष निगरानी अभियान चलाया है। जिला खाद्य अधिकारी मंजू वर्मा के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीएस चंदेल ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित मिठाई की दुकानों सहित रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानों में रखी मिठाइयों की स्वच्छता, निर्माण सामग्री और भंडारण की स्थिति की बारीकी से जांच की।

इस दौरान कई दुकानों से मिठाई के सैंपल लेकर उन्हें खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। अधिकारी मंजू वर्मा ने बताया कि दीपावली के दौरान मिलावटी मिठाइयों की बिक्री को रोकने के लिए विभाग की टीम लगातार सक्रिय है। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की मिलावट या अस्वच्छ सामग्री पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

धनतेरस के अवसर पर राजधानी में ‘खबर डिजिटल’ के नए ऑफिस का शुभारंभ – Khabar Digital

खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई

उन्होंने बताया कि उमरिया जिला मुख्यालय अंतर्गत संचालित जायका रेस्टोरेंट की भी शिकायत मिली थी जिसके बाद जायका रेस्टोरेंट में भी चेकिंग की गई जहाँ पर गड़बडिया मिली है खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से शहर के मिठाई व्यापारियों सहित रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया है। कई दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानों की सफाई कर मिठाइयों को ढककर रखना शुरू कर दिया।

वहीं, उपभोक्ताओं ने विभाग की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निरीक्षणों से त्योहार के समय मिलावटी मिठाईयों से बचाव संभव है।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मिठाई खरीदते समय ब्रांडेड और प्रमाणित दुकानों से ही खरीदारी करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत खाद्य विभाग को दें।

निगमायुक्त तपस्या परिहार ने नगरवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट