नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/ खबर डिजिटल/ दिवाली के त्यौहार की शुरुआत में धनतेरस पर सोने की चमक कम होती नजर आई। लोगों का रुख चांदी की तरफ मुड़ता दिखाई दिया। चांदी की मांग ने सोने को पीछे छोड़ दिया। क्योंकि सोना खरीदने की बजाय लोगों चांदी के सिक्कों की तरफ रुख किया। बिक्री में सालाना आधार 35 से 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं सोने की खरीदारी में 15 फीसदी की गिरावट देखी गई।
सोने का रेट गिरा
दिवाली के त्योहार पर सोना-चांदी खरीदने की सोचने वालों के लिए खुशखबरी आई, धनतेरस के बाद सोने के भाव 2400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ गए, आज भी भाव में कोई बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है। सोने का दाम 19 अक्टूबर को 1 लाख 32 हजार 400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जोकि खरीददारी के लिए काफी मुफीद है।
आज का सोना-चांदी का रेट
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना धनतेरस के एक दिन पहले 3200 रुपये उछला था, और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था लेकिन 18 अक्टूबर को इसमें गिरावट देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत अब 1 लाख 31 हजार 800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक साल पहले की बात करें तो 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस दिवाली पर 24 कैरेट सोने का भाव 81 हजार 400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। एक साल में सोने के दाम में 51 हजार रुपये के साथ 63 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं चांदी के भाव में दो दिन से गिरावट देखने को मिल रही है, हालांकि इसकी मांग बढ़ी है। 18 अक्टूबर को चांदी 7 हजार रुपये गिरकर 1 लाख 70 हजार रुपये प्रति किलो पर आ गई। चांदी का दाम एक साल पहले 99 हजार 700 रुपये प्रति किलो था, इसमें 70 हजार 300 रुपये यानी 70 फीसदी बढ़ गई है।


