P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी पुलिस की सख्त कार्रवाई — शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर...

कटनी पुलिस की सख्त कार्रवाई — शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर चला कानून का डंडा

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी– पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से) के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कटनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 20 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इनमें से माधवनगर थाना क्षेत्र में 5 एवं कोतवाली थाना क्षेत्र में 15 चालकों पर कार्रवाई की गई है।कटनी पुलिस द्वारा शहर में लगातार सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक बनाना है।पुलिस की अपील:वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।शराब पीकर वाहन चलाना कानूनी अपराध है, ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट