P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशIndore News: रफ्तार का फिर दिखा कहर, 11 वाहनों को मारी टक्कर

Indore News: रफ्तार का फिर दिखा कहर, 11 वाहनों को मारी टक्कर

करणी सेना पदाधिकारी ने कराई एफआईआर

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ शहर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक कार सवार ने करीब 11 वाहनों को टक्कर मार दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि किस तरह से कार सवार ने वाहनों को टक्कर मारी। मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, पुलिस जांच में जुटी है।

करणी सेना ने संभाला मोर्चा
इंदौर के हीरानगर में एक तेज रफ्तार कार ने करीब 11 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस मामले में करणी सेना के पदाधिकारी ने कार ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। करणी सेना के सह संगठन मंत्री मान सिंह राजावत की शिकायत पर MP09CY9466 के ड्राइवर के खिलाफ केस किया गया है। मानसिंह ने बताया कि वो अपने पड़ोसी बाबू कुशवाह से बात कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार वहां से निकली। उसने इस दौरान एक ऑटो रिक्शा सहित करीब 11 दो पहिया वाहनों को टक्कर मार दी।

पुलिस ने कार को किया जब्त
घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है, वहीं पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है, ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट