P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSagar News: श्री रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में हुआ भव्य गोवर्धन पूजन...

Sagar News: श्री रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में हुआ भव्य गोवर्धन पूजन समारोह

पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने की गोवर्धन पूजा

सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ श्री रुद्राक्ष धाम में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गौशाला के गाय गोबर से बने विराट काय भगवान गोवर्धन स्वरूप का सामूहिक पूजन किया। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा इस आयोजित भगवान गोवर्धन पूजन के मनोहारी दृश्य की विशालता इतनी थी कि वह सामान्य कैमरों की रेंज से अधिक था, सिर्फ ड्रोन कैमरे ही इसकी संपूर्ण विशालता को कैप्चर कर पा रहे थे। इस दौरान युवा नेता अविराज ने पूजन समारोह में भगवान श्री वैंकटेश स्रोत पाठ कर आयोजन में आध्यात्म की गंगा प्रवाहित कर दी।

चार ट्रॉली गौमाता के गोबर का उपयोग
श्री रुद्राक्ष धाम मंदिर में विराजे भगवान श्री राधा कृष्ण जी के सम्मुख प्रांगण में दो हजार वर्ग फीट में चार ट्राली गौमाता के गोबर से भगवान गोवर्धन की रचना की गई थी। भगवान गोवर्धन के शीर्ष पर गोवर्धन पर्वत उठाए भगवान श्री बांके बिहारी के प्रतिमा स्वरूप बनाया गया। पूजन का आरंभ पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह की गौशाला से आई छोटी सी गौमाता के पूजन से हुआ। तत्पश्चात गोवर्धन पूजन, आरती और सभी श्रद्धालुओं द्वारा गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा हुई। भगवान वेंकटेश के अनन्य भक्त अविराज सिंह ने वेंकटेश स्रोतम् का सस्वर पाठ किया। श्रद्धालुओं को घर में निर्मित भोग प्रसादी का वितरण किया गया।

रंगबिरंगी आतिशबाजी ने मोहा मन
गोवर्धन पूजन का समापन होते ही आकाश में रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। और फिर पारंगत सांस्कृतिक दल ने बुंदेली लोक नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को नृत्य में शामिल होने का अवसर दिया।

इस मनोरम गोवर्धन पूजा में पूर्व विधायक वीर सिंह पवार, डा सुशील तिवारी, शरद अग्रवाल , शैलेंद्र ठाकुर, रामू ठेकेदार, अनुराग प्यासी, यशवंत करोसिया, सोमेश जड़िया, सूरज घोसी, लक्ष्मण सिंह, श्रीमती संध्या भार्गव, सुशील भार्गव, अजय देवलचौरी, रिशांक तिवारी, आकाश सिंह गोदना, नवीन भट्ट, राजीव सोनी, अजीत सिंह चीलपहाड़ी, संतोष दुबे, जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, वीरचंद जैन, अनिल जैन नैनधरा, अरविंद जैन लंबरदार, राहुल सिंह, अरजरिया जी, अंकित विश्वकर्मा, शरद जैन, पं राजू तिवारी, राकेश चौबे, पं विनय चौबे, अवधेश तिवारी, जुगल किशोर नामदेव, विशाल गुरु सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट