P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशIndore News: एक्शन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव.. लापरवाह ठेकेदारों को अल्टीमेटम

Indore News: एक्शन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव.. लापरवाह ठेकेदारों को अल्टीमेटम

मेयर ने नए पुल-सड़कों का निरीक्षण

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ अब नगर निगम के लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर गाज गिरने की तैयारी है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने साफ अल्टीमेटम दिया है कि ऐसे ठेकेदारों को तत्काल ब्लैकलिस्ट किया जाए। शुक्रवार 24 अक्टूबर को वो नए पुल-सड़कों का निरीक्षण करने निकले थे, इस दौरान उन्होंने लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही लोगों के लिए वैकल्पिक यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए।

मैदान में महापौर पुष्यमित्र भार्गव
दिवाली के त्यौहार पर मेलमिलाप के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव एक बार फिर मैदान में नजर आ रहे हैं, वे शहर के विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने में जुट गए हैं। शुक्रवार की सुबह उन्होंने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में प्रस्तावित इंडस्ट्री हाउस पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ओम शांति आश्रम मार्ग का भी दौरा किया। जहां कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।

निर्माण के दौरान बनाए विकल्प
जनता को किसी तरह की असुविधा ना हो, इसके लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण कार्य शुरू करने से पहले वैकल्पिक यातायात व्यवस्था बनाएं, ताकि नागरिकों को आने-जाने में किसी तरह की असुविधा न हो। साथ ही अपर आयुक्त को निर्देश दिया कि सभी सड़क निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा और गुणवत्तापूर्वक पूरा कराया जाए।साथ ही कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जोन अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाटीदार, पार्षद सुनीता दिनेश सोनगरा, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, महापौर प्रतिनिधि विवेक सिन्हा, जोनल अधिकारी और क्षेत्रीय रहवासी मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट