इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ इंदौर की सराफा चौपाटी शिफ्ट हो जाएगी? ये सवाल सबके जहन में सुनाई देना लगा, सराफा व्यापारी एसोसिएशन ने इस पर आपत्ति उठाई थी। कुछ दिन पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव से व्यापारियों ने चर्चा की थी, जिस पर मेयर ने उन्हें त्यौहार निकलने के बाद हल निकालने की बात कही थी। हालांकि अब व्यापारी कह रहे हैं कि श्राद्धपक्ष भी निकल गया, कुछ तय नहीं हुआ।
सराफा व्यापारियों की मांग
इंदौर के सराफा बाजार में लगने वाली रात्रिकालीन सराफा चौपाटी को लेकर इंदौर चांदी-सोना-जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन ने आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने चौपाटी को कहीं और शिफ्ट करने की मांग की थी। जिसको लेकर उन्होंने मौन प्रदर्शन भी किया था और अपनी मांग पर एकमत नजर आए थे।
मेयर पुष्यमित्र भार्गव से की थी चर्चा
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ व्यापारियों की बैठक हुई थी, व्यापारियों ने अपनी समस्याएं बताई थी। सराफा चौपाटी को लेकर सुझाव भी सामने आए थे। जिसमें तय हुआ था कि श्राद्धपक्ष के बाद व्यापारियों की समस्याओं को हल किया जाएगा। जिसको लेकर कमेटी का गठन किया गया था, लेकिन बात आगे वहीं की वहीं रह गई।
व्यापारियों ने जल्दी बैठक की कही बात
सराफा चौपाटी के विषय में इंदौर चांदी-सोना-जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुम सोनी ने एक बार फिर महापौर पुष्यमित्र भार्गव से चर्चा की है। उन्होंने बताया कि महापौर से सराफा चौपाटी के विषय में जल्दी बैठक करने के लिए कहा गया है, ताकि यहां व्यापारियों को आने वाली समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण हो सके। जिसमें त्यौहार निकलने के बाद बैठक को कहा गया है।
फिर से प्रदर्शन की चेतावनी
श्राद्धपक्ष के बाद व्यापारियों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने की स्थिति में फिर से आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने का ऐलान कर दिया है। कुछ दिन पहले सराफा चौपाटी को लेकर एमआईसी मेंबर निरंजन सिंह चौहान भी निरीक्षण कर चुके हैं और पूरी जानकारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव को दे चुके हैं। हालांकि अब देखना होगा कि अंतिम निर्णय क्या होता है।


