P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसागर: विधायक शैलेंद्र कुमार ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर ली बैठक, दिए...

सागर: विधायक शैलेंद्र कुमार ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर ली बैठक, दिए सख्त निर्देश

नगर में यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन की बैठक, दिए सख्त निर्देश — मुख्य बाजारों में ठेले निर्धारित स्थान पर लगाने के निर्देश

सागर/ हर्षित पाण्डेय/ खबर डिजिटल/ नगर की बढ़ती यातायात समस्या को ध्यान में रखते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम अमन मिश्रा, एएसपी लोकेश सिंहा, सीएसपी ललित कश्यप, मकरोनिया सीएसपी अजय संकत, डा. ममता तिमोरी, डीएसपी मयंक चौहान, तहसीलदार संदीप तिवारी, निरीक्षक जसवंत राजपूत, मनीष सिंघल, राजेंद्र कुशवाहा, आनंद सिंह, रोहित डोंगरे, पटवारी सूरज शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश

बैठक में विधायक जैन ने मुख्य बाजार कटरा में लगने वाले सब्जी ठेलों,कपड़े के ठेलो सहित सड़क पर लगने वाली दुकानों को एक निश्चित स्थान प्रदान करने, तथा तीन बत्ती से कटरा मस्जिद तक वाहन पार्किंग के लिए स्पष्ट व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोला कुआं से खेमचंद हॉस्पिटल, मोतीनगर से बड़ा बाजार–कोतवाली, परकोटा से तीन मड़िया, कटरा छत्रशाल मूर्ति से माता मढ़िया सहित अन्य स्थानों पर, जहां अक्सर जाम की स्थिति बनती है, वहां ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की नियमित तैनाती की जाए सड़क पर कोई भी वाहन खड़ा न होने दिया जाए।

दुकानदार सड़क से दूर लगाएं दुकानें

विधायक ने सख्ती से निर्देश दिए कि सड़क के बीच में कोई भी हाथ ठेला या दुकान न लगाई जाए, सभी दुकानें सड़क से दूर लगाई जाएं। यदि कोई दुकानदार अपना सामान सड़क पर रखता है तो उसके विरुद्ध जप्ती की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इसके लिए सभी अधिकारी समन्वय से कार्य करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट