सागर/ हर्षित पाण्डेय/ खबर डिजिटल/ संविधान चौक धर्मश्री से मोतीनगर चौराहा सड़कमार्ग के चौड़ीकरण कार्य का निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की शहर में आवागमन को सुगम सरल बनाने हेतु सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है चौड़ी सड़कों का फायदा स्थानीय रहवासियों के साथ शहर के विकास में महत्वपूर्ण है।
यह मार्ग राजधानी भोपाल से आने वालों के शहर में प्रवेश का प्रमुख मार्ग है इसकी पर्याप्त चौड़ाई और व्यवस्थित निर्माण शहर के भीतरी स्वरूप का परिचय प्रदान करेगा। उन्होंने सड़क चौड़ीकरण के तहत बनाई जा रहीं सीसी रोड, नालियों सहित यहां की बिल्डिंग लाईन की जानकारी संबंधित इंजिनियर्स से लेते हुए कहा की संविधान चौक धर्मश्री से मोतीनगर चौराहा सड़कमार्ग के चौड़ीकरण में आ रही सभी बिल्डिंग की परमिसन नक्से आदि चेक करें और चौड़ीकरण में बाधक अतिक्रमण हटाएं। उन्होंने स्थानीय रहवासियों से संवाद कर सड़क निर्माण हेतु आवश्यक स्थल तक अपने अतिक्रमण को स्वयं हटाने की अपील की और सुरक्षित तरीके से अतिक्रमण को हटाकर शहर विकास में सहयोग करने हेतु कहा।
Gold And Silver Price : सोना फिर हो गया सस्ता.. खरीद सको तो खरीद लो! – Khabar Digital
निगमायुक्त ने दीपावली पर्व पर कर्मचारियों के वेतन हेतु बैंक से ली गई 5 करोड़ ऋण की राशि चुकता की
दूसरी तरफ, सागर जिले में दीपावली पर्व पर नगर निगम के सभी कर्मचारियों की दो माह के बकाया वेतन के लिए बैंक से ली गई लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि को चुकता कर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि पिछले कुछ माह से चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि से कटोती किए जाने के कारण कर्मचारियों का एक माह का वेतन बकाया हो गया था तथा दीपावली पर्व के कारण कर्मचारियों द्वारा दीपावली पर्व के पूर्व वेतन की मांग की जा रही थी। इस संबंध में माननीय महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी द्वारा बैठक कर बैंक से ऋण लेकर वेतन देने की स्वीकृति प्रदान की गई थी तथा सभी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया गया था। उक्त ऋण की राशि को चुकता कर दिया गया है।
सागर: विधायक शैलेंद्र कुमार ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर ली बैठक, दिए सख्त निर्देश – Khabar Digital


