P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशछिंदवाड़ा में पिकअप वाहन से 9 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

छिंदवाड़ा में पिकअप वाहन से 9 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्तार

छिंदवाड़ा/ तौफीक मिस्कीनी/ खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा जिले में अवैध शराब की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और पुलिस शराब की तस्करी करने वाले आरोपियों के कार्यवाही भी कर रही है इसके बाद भी मामला थमने का नाम नहीं लिया है ऐसे ही मामला तामिया थाना क्षेत्र में सामने आया जहां पुलिस ने नाकाबंदी करते करते हुए देर रात एक पिकअप वाहन में नौ पेटी अवैध शराब जप्त की है मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

INS विक्रांत पर PM मोदी ने मनाई दीवाली, देश के नागरिकों को दीपावली दी शुभकामनाएं – Khabar Digital

पुलिस इस मामले जांच में लगी हुई है और पूछताछ की जा रही है दरअसल तामिया क्षेत्र के अलीवाडा मार्ग से पिकअप वाहन में शराब भरकर जा रही थी इसी दौरान पुलिस ने रोका और जांच की तो नौ पेटी शराब बरामद की है जो लगभग 39 हजार रुपए की बताई जा रही है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है थाना प्रभारी आशीष जैतवार ने बताया कि मुखबिर की सूचना से सूचना मिली थी कि पिकअप ने वाहन अवैध शराब की तस्करी की जा रही है इसके बाद घेराबंदी करके अलीवाडा मार्ग में पकडा हैं जिससे पूछता की जा रही हैं

इसके पहले उमरानाला पुलिस ने पकडी थी 350 पेटी शराब

छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड थाना क्षेत्र के उमरानाला चौकी क्षेत्र में 350 पेटी शराब जप्त की गई थी जो लगभग 15 लाख के आसपास की बताई जा रही थी दरअसल उमरानाला चौकी प्रभारी पारसनाथ आर्मो ने नाकाबंदी करते हुए एक पिकअप वाहन को पकडा था जिसमे 150 पेटी देसी मसाला 200 पेटी देसी प्लेन मदिया को जप्त किया था जो 15 लाख की शराब और सात का वाहन जप्त किया गया था जो लगभग 22 लाख का मसरूका जप्त किया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट