P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 27 अक्टूबर का कार्यक्रम: आज इंदौर और...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 27 अक्टूबर का कार्यक्रम: आज इंदौर और उज्जैन में CM

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 27 अक्टूबर का दिन भर का कार्यक्रम

भोपाल/इंदौर/ खबर डिजिटल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सोमवार, 27 अक्टूबर का दिन इंदौर और उज्जैन के कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा। मुख्यमंत्री के दिन की शुरुआत सुबह 10.30 बजे शारदा विहार आवासीय विद्यालय से होगी। इसके बाद दोपहर 12.45 बजे वे मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में आयोजित ‘चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 2.45 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से इंदौर पहुचेंगे। आगमन के बाद दोपहर 3 बजे नंदा नगर स्थित गोल स्कूल में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 4 बजे वे लसूड़िया मोरी (विधानसभा सांवेर) पहुंचे, जहाँ नवनिर्मित खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण करेंगे।

शाम 5 बजे मुख्यमंत्री ब्लू लोटस गार्डन, पश्चिमी रिंग रोड पहुंचे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत शाम 6 बजे आईडीए ग्राउंड, अग्निबाण प्रेस के पास और शाम 7 बजे बरसाना गार्डन, बिचोली मर्दाना में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रमों में भी सहभागिता करेंगे।

रात्रि 8 बजे डॉ. मोहन यादव ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, नक्षत्र गार्डन पहुचेंगे, जहाँ से वे 8.50 बजे मेघदूत गार्डन के पास आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दिनभर की व्यस्तताओं के बाद मुख्यमंत्री रात्रि 9.50 बजे उज्जैन के लिए रवाना होंगे, जहाँ वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर रात्रि विश्राम करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट