P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकर्क रेखा स्थल पर गंदगी का अंबार… सेल्फी प्वाइंट बना कूड़ादान!

कर्क रेखा स्थल पर गंदगी का अंबार… सेल्फी प्वाइंट बना कूड़ादान!

प्रशासन की घोर लापरवाही उजागर

रायसेन/नसीम अली/खबर डिजिटल/ भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे क्रमांक 18 पर दीवानगंज के पास स्थित कर्क रेखा स्थल पर्यटकों और राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। रोजाना सैकड़ों लोग यहां रुककर सेल्फी लेते हैं और इस स्थान की खासियत को सोशल मीडिया पर साझा करते हैं, जोकि लगातार और भी प्रसिद्धि पाता जा रहा है, लेकिन अफसोस की बात यह है कि प्रसिद्धि के बावजूद यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह लापता है। पूरे क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ हैं। आसपास गोबर के ढेर देखने को मिलते है,जोकि स्थान का सौंदर्य बिगाड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि ‘रोजाना सैकड़ों वाहन यहां रुकते हैं, लोग फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन कोई सफाई करने नहीं आता। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।यहां न तो सुरक्षा की कोई व्यवस्था है और न ही शौचालय या कचरा निपटान की सुविधा। जबकि यह स्थान भोपाल और विदिशा जैसे प्रमुख शहरों के बीच पड़ता है, जिससे यहां लगातार पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है।’

जल्द व्यवस्था सुधारने की लगाई गुहार
लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन इस स्थल की ओर ध्यान दे, तो यह जगह एक सुसज्जित पर्यटन स्थल बन सकती है। फिलहाल, यहां की बदहाल सफाई व्यवस्था और लापरवाही प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है, जिसे जल्द सुधारने की जरुरत है और स्थान को एक बेहतर पर्यटक स्पॉट के रुप में विकसित करना चाहिए

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट