P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालखंडवा में लव जिहाद: प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या

खंडवा में लव जिहाद: प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या

लोगों ने किया जमकर प्रदर्शन

खंडवा/हरेंद्रनाथ ठाकुर/खबर डिजिटल/ हरसूद में लव जिहाद के एक मामले में एक युवती ने मुस्लिम युवक की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को युवती की आत्महत्या के बाद उसके परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी लव जिहाद का शिकार हुई और मुस्लिम लड़के के दबाव में आकर अपनी जान दे दी। इस बात से आक्रोशित हरसूद क्षेत्र के लोगों ने हरसूद थाना से लेकर चौराहे तक चक्काजाम कर जमकर प्रदर्शन किया।

परिजन ने लगाया गंभीर आरोप
आरोपी युवक अरबाज शाह पर आरोप है कि उसने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर युवती पर शादी का दवाब बनाकर युवती का जहां विवाह होना था, उसे तुड़वा दिया। इस बात से परेशान युवती ने बुधवार को जहर पी लिया था। जहां इलाज के दौरान रात्रि को हरसूद में उसकी दुखद मौत हो गई। लोगों का आक्रोश था कि तत्काल इस मामले की आरोपी अरबाज शाह के खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया जाए। हरसूद पुलिस ने अरबाज नाम के युवक के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, सहित अन्य तीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

भारी पुलिस बल किया तैनात
थाने से लेकर सड़क तक बवाल होता देख खालवा और खंडवा से भी पुलिस बल मौके पर भेजे गए। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीण और परिवार के लोगों ने शव को थाने पर ले जाकर प्रदर्शन किया और शव का तब तक अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता, हालांकि आला अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट