P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशशिव मंदिर में तोड़फोड़ से बवाल, समुदाय विशेष के युवक पर आरोप

शिव मंदिर में तोड़फोड़ से बवाल, समुदाय विशेष के युवक पर आरोप

हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ सागर के केंट थाना क्षेत्र के सदर इलाके में स्थित महाकाल शिव मंदिर में समुदाय विशेष के युवक द्वारा सोमवार शाम शिवलिंग में पत्थर से तोड़फोड़ करने से बवाल मच गया और देखते ही देखते इलाके में तनावपूर्ण हालात बन गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में लिया,जिसकी पहचान वासिद खान के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल,शहर के केंट थाना क्षेत्र के सदर इलाके के मंदिर में तोड़फोड़ की घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और कड़ा विरोध जताया। जिसके बाद कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई और चक्काजाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाइश दी, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपी पर कड़ी कार्रवाई और मंदिर परिसर के आसपास के अतिक्रमण हटाने की मांग पर अड़े रहे।

पुलिस ने तत्काल संभाला मोर्चा
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल नगर निगम को सूचना दी। निगम का अमला मौके पर पहुंचा और मंदिर के पास लगे अतिक्रमण वाली दुकानों का सामान जब्त किया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

आरोपी को किया गिरफ्तार
वही इस घटना को अंजाम देने वाले वासिद नाम के एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिस पर मंदिर में घुसकर फोड़फोड़ के आरोप लगे है और यहीं युवक वायरल वीडियो में मंदिर से पत्थर लेकर बाहर निकलता दिखाई दे रहा है, जिससे पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कैंट थाना पुलिस और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं क्षेत्र में शांति है,लेकिन पुलिस सतर्क बनी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट