CM Mohan Yadav Bihar Election 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पटना पहुंचे। बांकीपुर, मनेर और मधेपुरा में जनसभा व रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रोड शो कर बिहार के कैबिनेट मंत्री और पार्टी प्रत्याशी नितिन नवीन को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी रोड़ में उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे नई दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुए। पटना पहुंचने के बाद उनका पहला कार्यक्रम सुबह 11:50 बजे बांकीपुर विधानसभा (जिला पटना) में रहा, जहाँ उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चौपाल सभा की। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे मनेर विधानसभा के गांधी मैदान से रोड शो की शुरुआत की। यह रोड शो रामबाद से मनेर सिटी, थाना से लोदीपुर मार्ग तक चला।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 3:10 बजे मधेपुरा विधानसभा के रास बिहारी हाई स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विशाल जनसभा को संबोधित किया और पार्टी प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाया। बिहार दौरे के कार्यक्रमों के पश्चात शाम 6:15 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पटना से जबलपुर के लिए रवाना हुए।
