P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशRewa News: रीवा को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई उड़ान, डिप्टी सीएम...

Rewa News: रीवा को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई उड़ान, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने किया रामा हॉस्पिटल का शुभारंभ

स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ रीवा की चिकित्सा सुविधाओं को आज एक बड़ा संबल मिला है। वार्ड नंबर 24, वैंकट बटालियन, पीटीएस चौक के पास बने रामा हॉस्पिटल का शुभारंभ मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया। अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों और विशेषज्ञ चिकित्सकों से सुसज्जित यह संस्थान पूरे विंध्य के लिए नई उम्मीद बनकर उभर रहा है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस
रामा हॉस्पिटल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, क्रिटिकल केयर यूनिट, उन्नत डायग्नोस्टिक लैब, इमरजेंसी सेवाएं और अनुभवी चिकित्सकों की टीम उपलब्ध है। भव्य शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में शहरवासी, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का विनीत संयोजन महेश प्रसाद मिश्रा, डॉ. मेघना मिश्रा और डॉ. रविकांत मिश्रा द्वारा किया गया।

रीवा तेजी से कर रहा तरक्की – डिप्टी सीएम
रामा हॉस्पिटल का उद्घाटन करते हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि रीवा तेजी से स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रमुख केंद्र बन रहा है। रामा हॉस्पिटल जैसी आधुनिक संस्था का खुलना पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। यह अस्पताल रीवा की चिकित्सा क्षमता को नई मजबूती देगा। रामा हॉस्पिटल के शुभारंभ के साथ रीवा की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जो आने वाले समय में विंध्य के लिए बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट