P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSunday Special News: भोपाल में वाजिब दाम पर भोजन का स्थान…. जहांगीराबाद...

Sunday Special News: भोपाल में वाजिब दाम पर भोजन का स्थान…. जहांगीराबाद का ‘ओम विराज भोजनालय’

यहां मिलती है स्वादिष्ट, सस्ती थाली

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ एक व्यक्ति ने किसी से पूछा कि मैं बाहर से आया हूं, मेरे पास रुपये थोड़े कम है, इतने में सस्ता और अच्छा भोजन कहां मिल जाएगा। तभी सामने वाले ने उसे कहा कि जहांगीराबाद के अहीर मोहल्ला में एक भोजनालय है, ओम विराज के नाम से वहां पर मात्र 60 रुपये में थाली मिल जाएगी, जिसमें तुम्हे घर जैसा टेस्ट मिलेगा, और खिलाने वाले भी बहुत सज्जनता से भरपूर व्यक्ति, तो ऐसे में वो व्यक्ति तत्काल वहां के लिए निकल गया। दरअसल वो व्यक्ति मंत्रालय में अपना काम कराने आया था, जिसने इस भोजनालय का भोजन करके काफी आनंद पाया। जीहां आज की रविवारीय खास खबर में ये वाक्या ही साथ में साझा कर रहे हैं , जोकि सस्ते और स्वादिष्ट वो भी कम रेट में अलग-अलग डिश के चाहने वालों के लिए।

कम रेट में मिल जाएगी थाली
‘ओम विराज भोजनालय’ भोजनालय पर महज 60 रुपये में थाली उपलब्ध है, जिसमें दो सब्जियां, दाल-चावल, 6 रोटी, सलाद, चटनी, रायता दिया जाता है, जोकि एक व्यक्ति का पेट भरने के लिए काफी मुफीद है। वहीं स्पेशल थाली भी उपलब्ध है, जिसमें पनीर की सब्जी के साथ पिछली थाली के अनुसार ही चीजें रहती है। इसी तरह अन्य व्यंजनों की भी लंबी श्रृंखला आपको देखने को मिल जाएगी। जिसका आनंद सालों से लोग उठा रहे हैं।

अन्य व्यंजनों की भी श्रृंखला
इस भोजनालय पर वेज और नॉनवेज दोनों ही प्रकार की डिशेश मिल जाते हैं। जिसमें रोटी की वैरायटियों के बाद और अलग-अलग तरह के पराठों के साथ आलू की कई तरह की मनपंसद डिशेश भी मिल जाती है। जिनमें आलू मटर, आलू गोभी, आलू टमाटर, आलू पालक, आलू बैंगन, आलू शिमला, आलू गोभी शामिल है। यहां की सेंव टमाटर पूरी एरिया में प्रसिद्ध है। इसी तरह अन्य जगहों पर मिलने वाली पनीर की भी कई तरह की डिशेश यहां चखने को मिल जाएगी। जिनमें पनीर कोरमा, पनीर भुर्जी, पनीर पटियाला, पनीर कोल्हापुरी, बटर पनीर समेत अन्य डिशेश आती है। इसी तरह नॉनवेज में अंडा करी जोकि मात्र 30 रुपये की आती है। वहीं चिकन कोरमा, बटर चिकन, चिकन रोस्ट, काली मिर्च चिकन, चिकन पटियाला समेत कई वैरियटी की डिशेश यहां मिल जाएगी। इसी तरह मटन और मछली की कई वैरायटी के पकवान यहां उपलब्ध है।

भोजनालय संचालक हैं जितेंद्र यादव
भोजनालय के संचालक जितेंद्र यादव बताते हैं कि इसकी शुरुआत उनके पिताजी ने की थी, जिसे वो चार भाई मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं। चारों भाई दिनभर भोजनालय के कामकाज को देखते हैं। बाजार से साफ-सुथरी सब्जियां चुनकर लाते हैं, ताकि कम दाम में भी वो लोगों को अच्छा भोजन उपलब्ध करा सके। उनका कहना है कि उनके पिताजी की प्रेरणा थी कि लोगों को कम पैसों में अच्छा खाना कैसे उपलब्ध कराया जाए, उसी को वो आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट