Sunday, November 1, 2026
Homeमध्यप्रदेशUjjain News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का समरसता संदेश… सामूहिक विवाह में...

Ujjain News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का समरसता संदेश… सामूहिक विवाह में करेंगे बेटे की शादी

सामाजिक समरसता के साथ पुत्र अभिमन्यु का विवाह

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ सामाजिक समरसता, सहयोग और परोपकार की भावना के साथ 30 नवम्बर 2025 को शिप्रा तट पर भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने सुपुत्र चि. डॉ. अभिमन्यु (एम.बी.बी.एस., एम.एस.) का शुभ विवाह दिनेश चन्द्र पटेल यादव की सुपुत्री डॉ. इशिता पटेल यादव के साथ इसी सामूहिक विवाह आयोजन में करेंगे। जहा आयोजन स्थल पर तैयारियां जोरों शोरो पर है।

मुख्यमंत्री के परिवारजन पहुंचे विवाह स्थल
सांवराखेड़ी ब्रिज के नजदीक यहां आयोजन किया जाएगा जिसमे 5 डोम बनाये गए है। वही भव्य प्रवेश द्वार के साथ बढ़ी वाहन पार्किंग भी बनाई जा रही है। आयोजन स्थल पर आज प्रशानिक अधिकारी गण मोके पर पहुंचे और मुख्यमंत्री के परिवार जनों के साथ कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान मुख्यमंत्री की बहन श्रीमती कलावती यादव, भाई बबलू यादव, बेटे वैभव यादव ने उचित दिशा निर्देश प्रदान किए।

निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने दी जानकारी
निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने बेटे के विवाह को निजी आयोजन न बनाकर, इसे सामाजिक समरसता के उत्सव में बदलते हुए 21 अन्य कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाई है। इस प्रकार 42 परिवार इस अभिनव पहल से लाभान्वित होंगे।

हर वर्ग के जोड़े शामिल
इन सभी 21 कन्याओं के कन्यादान की पूरी सामग्री, उपहार और विदाई वस्तुएं मुख्यमंत्री के परिवार द्वारा प्रदान की जाएंगी। यादव परिवार के अनुसार, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर यह कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव का अनुकरणीय उदाहरण बनेगा। 21 जोड़ों में 12 अन्य पिछड़ा वर्ग, 6 सामान्य और 6 अनुसूचित जाति वर्ग से वर शामिल हैं, वहीं 21 दुल्हनों में 14 अन्य पिछड़ा वर्ग, 4 सामान्य, 5 अनुसूचित जाति और 1 अनुसूचित जनजाति से हैं। सभी परिवारों से बिना किसी राशि लिए विवाह का संपूर्ण व्यय यादव परिवार द्वारा वहन किया जाएगा।

इम्पीरियल चौराहे से शुरु होगी बारात
सामूहिक विवाह की बारात 30 नवम्बर को सुबह 8 बजे होटल इम्पीरियल चौराहे से प्रारंभ होकर विवाह स्थल पहुंचेगी। मुख्य मंच पर माननीय मुख्यमंत्री तथा विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में वरमाला की रस्म सम्पन्न होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पाणिग्रहण संस्कार और सप्तपदी की विधियाँ 22 विशेष रूप से निर्मित मंडपों में एक साथ सम्पन्न होंगी।

नवविवाहित जोड़ों को मिलेगा गृहस्थी का सामान
यादव परिवार की ओर से प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को स्वर्ण मंगलसूत्र, रजत पायजेब–बिछिया, पलंग, सोफा, गद्दे, अलमारी, सेन्ट्रल टेबल, बेडशीट, वस्त्र, 21 बर्तनों का सेट, डिनर सेट और एक मोटरसाइकिल भेंट स्वरूप दी जाएगी, ताकि वे नई गृहस्थी सुगमता से प्रारंभ कर सकें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट