Sunday, November 1, 2026
Homeमध्यप्रदेशNHRBC की कार्यकारिणी का हुआ गठन… दिलीप गुप्ता बने मप्र मैनेजिंग अध्यक्ष

NHRBC की कार्यकारिणी का हुआ गठन… दिलीप गुप्ता बने मप्र मैनेजिंग अध्यक्ष

बैतूल ब्लाक इंचार्ज बनीं कृष्णा पांसे

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ राष्ट्रीय मानव अधिकारी अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एनएचआरसीबीसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित गुप्ता के आदेशानुसार राष्ट्रीय महिला सचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल द्वारा ब्यूरो की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसके बाद पदाधिकारियों को उनके दायित्व के बारे में जानकारी दी, ताकि वो संगठन की मूल भावना के अनुसार काम कर पाएं।

इन तरह होगी नई कार्यकारिणी
नई कार्यकारिणी के विस्तार में मप्र मैनेजिंग अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, बैतूल ब्लाक इंचार्ज कृष्णा पांसे, बैतूल ब्लाक सेकेट्री साजिद खान, महिला जिला कार्यकारी प्रभारी हेमा सिंह, जिला एक्सिकिटिव मेंबर रेखा गुजरे, सक्रिय सदस्य लता नागले, ममता डहाके, प्रीति दीक्षित, हंसा शाह, मंजु अग्रवाल, ब्यूरो के सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि जो हमारा उद्देश्य शिक्षा और समाज सेवा करना है उसे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इनके मनोनयन पर ब्यूरो के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी है।

सभी ने एक साथ लिया संकल्प
संगठन के मूल दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ काम करने की सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली, साथ ही आने वाले वक्त में इसके परिणाम सामने लाने की बात भी कही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट