Gold Silver Price Today: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर जोरदार तेजी दिखाई दे रही है। यह उछाल वेडिंग सीजन की वजह से जबरदस्त खरीददारी और फेड रेट के कारण दर्ज की गई है, हालांकि कुछ दिन पहले आई कमी के बाद अब खरीददारों के लिए खबर ठीक नहीं है।
Gold Silver Rate Today on 26 November: देश में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को 1 प्रतिशत के उछाल के बाद बुधवार को भी सोना और चांदी की भाव चढ़े हैं। यह उछाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती उम्मीदों की वजह से दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला गोल्ड 0.5 प्रतिशत के उछाल के साथ 1 लाख 25 हजार 835 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाली चांदी 0.91 फीसदी की तेजी के साथ 1 लाख 57 हजार 750 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
अंतर्राष्ट्रीय में बढ़ी सोना-चांदी की बढ़ी कीमत
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत की बात करें, तो यह लगभग 2 सप्ताह के हाई लेवल पर पहुंच गई है। ताजा अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के कारण डॉलर कमजोर होता नजर आ रहा है। इससे विदेशी खरीदारों के लिए सोना सस्ता होता नजर आ रहा है, लेकिन भारत में इसकी कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। वहीं डॉलर इंडेक्स गिरकर 99.60 के करीब एक सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया है। निवेशक दिसंबर में फेड की बैठक पर नजर टिकाए हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती 70 प्रतिशत होने की संभावना है।
देश के प्रमुख शहरों में आज का भाव
चेन्नई में 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 28 हजार 730 रुपये है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का दाम 1 लाख 18 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके बाद मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख 27 हजार 910 प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 1 लाख 17 हजार 250 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1 लाख 28 हजार 60 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है।


