सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बुधवार को सागर प्रवास के दौरान विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन के निवास पहुंचे। उनके आगमन पर विधायक जैन और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनुश्री जैन ने परंपरागत रूप से स्वागत किया।
वरिष्ठ नेताओं ने की शिरकत
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे
कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ
श्रीमती नंदिता पाठक
सांसद एवं प्रदेश महामंत्री लता वानखेड़े
प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना सिंह
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी
पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव
पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेंद्र सिंह
विधायक प्रदीप लारिया, वीरेंद्र लोधी, बृजबिहारी पटेरिया
महापौर संगीता तिवारी
शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया शामिल रहे।
भागवत कथा आयोजन की प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रशंसा
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायक जैन एवं श्रीमती अनुश्री जैन द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के भव्य आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।
कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
खंडेलवाल लगभग आधे घंटे तक विधायक निवास पर रुके और इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
स्मृति स्वरूप भेंट किया गया मनमोहक चित्र
कार्यक्रम के अंत में विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन एवं श्रीमती अनुश्री जैन ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को श्री गिरधर लाल जी सरकार का मनमोहक स्वरूप चित्र स्मृति स्वरूप भेंट किया।
