P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीढीमरखेड़ा में प्रभारी संकुल प्राचार्य पर मनमानी व दुरुपयोग के आरोप

ढीमरखेड़ा में प्रभारी संकुल प्राचार्य पर मनमानी व दुरुपयोग के आरोप

Dhimarkheda-Cluster-Principal-Misconduct

खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़– जिला कटनी के ढीमरखेड़ा ब्लॉक में पदस्थ प्रभारी संकुल प्राचार्य गोमती बेन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिक्षकों का आरोप है कि गोमती बेन अपने पद की गरिमा का दुरुपयोग करते हुए मनमानी, पक्षपात और शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार कर रही हैं।शिक्षकों का कहना है कि संकुल में आवक–जावक शाखा के आवेदन जानबूझकर स्वीकार नहीं किए जा रहे, जिससे अन्य शिक्षकों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप यह भी है कि गोमती बेन कुछ राजनीतिक जुड़े शिक्षकों को संरक्षण देती हैं, जो नियमित रूप से स्कूल नहीं जाते और संकुल कार्यालय में ही ‘दरबार’ लगाते हैं।संकुल प्राचार्य पर यह भी आरोप है कि वे विभिन्न राजनीतिक व्यक्तियों से निकटता का लाभ उठाकर पद का दुरुपयोग करती हैं। शिक्षकों का कहना है कि किसी भी जांच के दौरान वे टाल-मटोल कर उच्च अधिकारियों को गुमराह कर देती हैं, जिसके कारण प्रशासनिक प्रक्रिया प्रभावित होती है।शिक्षकों के अनुसार, गोमती बेन अपने प्रभाव का इस हद तक उपयोग करती हैं कि बीओ और डीओ स्तर के अधिकारी भी कार्रवाई करने से कतराते हैं। परेशान शिक्षकों ने कलेक्टर महोदय को भी लिखित में शिकायतें व ज्ञापन सौंपे हैं, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई न होने से असंतोष बढ़ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट