घंसौर (सिवनी)/मनोज नामदेव/खबर डिजिटल/ सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में दारोट गांव के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। शाम 6:20 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल‑112 भोपाल को सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल और कैश वैन की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही डायल‑112 की टीम स्टाफ एजाज खान और पायलट दीपेश बर्मन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
घायल को तुरंत पहुंचाया अस्पताल
घायल व्यक्ति को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंदसौर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस त्वरित प्रतिक्रिया से व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
आपातकालीन दक्षता का दिया परिचय
इस घटना से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और आपातकालीन सेवाओं की दक्षता का पता चलता है, जो समय पर मदद पहुंचाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं।


