Thursday, November 5, 2026
Homeव्यापारसीडीएसएल को मिला ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क®’ प्रमाणन

सीडीएसएल को मिला ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क®’ प्रमाणन

यह सम्मान विश्वास, समावेशिता, कर्मचारियों की खुशहाली और पेशेवर विकास पर आधारित कार्यस्थल संस्कृति बनाने के लिए सीडीएसएल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुंबई: एशिया की पहली सूचीबद्ध डिपॉजिटरी और 19.6 करोड़ से अधिक डीमैट खातों को सेवाएं देने वाली सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (सीडीएसएल) को अक्टूबर 2026 से अक्टूबर 2027 की अवधि के लिए ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क®’ प्रमाणन मिला है। यह सम्मान कार्यस्थल के अनुभव और वहां की संस्कृति के स्वतंत्र मूल्यांकन पर आधारित है। यह सीडीएसएल के ऐसे सहयोगपूर्ण, समावेशी और आपसी विश्वास से भरे कार्यस्थल का निर्माण करने के लगातार प्रयासों को दर्शाता है।

‘ग्रेट प्लेस टू वर्क®’ प्रमाणन दुनिया भर में कार्यस्थल की उत्कृष्टता का एक प्रतिष्ठित मानक माना जाता है। यह कर्मचारियों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर किए जाने वाले ‘ट्रस्ट इंडेक्स सर्वे’ पर आधारित होता है। इस मूल्यांकन में कार्यस्थल के अनुभव से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं को परखा जाता है, जिनमें विश्वसनीयता, सम्मान, निष्पक्षता, गर्व और आपसी सहयोग शामिल हैं।

सीडीएसएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री नेहल वोरा ने कहा, “सीडीएसएल में हमारा हमेशा से यह मानना रहा है कि किसी भी संस्थान का निर्माण अंततः वहां काम करने वाले लोगों से होता है। भारतीय प्रतिभूति बाजार के प्रति हमारी जिम्मेदारियां जिस तरह बढ़ी हैं, उसी तरह हमारे लिए ऐसा कार्यस्थल तैयार करने की जिम्मेदारी भी बढ़ी है, जहां हमारे कर्मचारी एक साथ सीख सकें, अपना योगदान दे सकें और आगे बढ़ सकें।

यह सम्मान हमारे सहकर्मियों के नेतृत्व पर भरोसे और सीडीएसएल टीम का हिस्सा होने पर उनके गर्व का प्रमाण है। इससे विश्वास, अपनेपन और साझा उद्देश्य पर आधारित कार्यस्थल संस्कृति को और मजबूत बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को बल मिलता है।

हम इस सम्मान को कृतज्ञता के साथ स्वीकार करते हैं, लेकिन साथ ही यह भी समझते हैं कि कार्यस्थल की संस्कृति कभी पूरी होने वाली प्रक्रिया नहीं है। इसे हर दिन लगातार बेहतर बनाने की जरूरत होती है। हमारा प्रयास सीडीएसएल को ऐसा संस्थान बनाने का है, जहां हर व्यक्ति खुद को भरोसेमंद, सम्मानित और एक बड़े उद्देश्य से जुड़ा हुआ महसूस करे। हमारा यह उद्देश्य हर भारतीय को आत्मनिर्भर निवेशक बनने के लिए सशक्त बनाना है।”

सीडीएसएल की मानव संसाधन विकास की रणनीति में निरंतर सीखने, नेतृत्व के साथ संवाद और कर्मचारियों की समग्र खुशहाली पर विशेष ध्यान दिया जाता है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान संगठन ने प्रत्येक कर्मचारी को औसतन 21 घंटे का प्रशिक्षण प्रदान किया। टाउनहॉल, गुरु संवाद (एक ज्ञान साझा करने वाला मंच, जहां कर्मचारी अनुभवी नेतृत्वकर्ताओं और अपने-अपने विषयों के विशेषज्ञों से सीधे सीख सकते हैं), ओपन हाउस सत्र और डिजिटल सुझाव पेटी जैसे मंचों के माध्यम से संगठन में संवाद, भागीदारी और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जाता है।

सीडीएसएल अपने कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रम भी लगातार आयोजित करता रहा है। समावेशिता पर कंपनी के विशेष ध्यान को इस साल की शुरुआत में एशिया एसेट मैनेजमेंट के ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवॉर्ड्स 2026’ में ‘विविधता, समानता और समावेशिता के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान’ पुरस्कार के माध्यम से भी पहचान मिली थी।

ग्रेट प्लेस टू वर्क®’ प्रमाणन सीडीएसएल की अपने कर्मचारियों में निवेश करने और संगठन की कार्यसंस्कृति को लगातार मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता को और पुख्ता करता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट