Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअमेठीAsian Games 2018: सुधा सिंह और अयासामी ने भारत को दिलाए रजत...

Asian Games 2018: सुधा सिंह और अयासामी ने भारत को दिलाए रजत पदक

जकार्ता। भारत के धारून अयासामी ने सोमवार को 18वें एशियन गेम्स के एथलेटिक्स स्पर्धा के चार सौ मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता। अयासामी ने रजत पदक जीतने के दौरान 48.96 सेकेंड का समय निकाला। ये उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय है।कतर के ए सांबा ने 47.66 सेकेंड के गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। जापान के अबे ताकातोशी 49.12 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। भारत के संतोष कुमार 49.66 सेकेंड के साथ पांचवें स्थान पर रहे। 

दिन का दूसरा मेडल भी एथलेटिक्स में आया। सुधा सिंह ने 3000 मीटर स्टीपल चेज में सिल्वर मेडल जीता। इस दौरान सुधा सिंह ने 9 मिनट 40.03 सेकेंड का समय निकाला। बहरीन की यावी विन्फ्रेड ने 9 मिनट 36.52 सेकेंड के साथ स्वर्ण और विय़तनाम की न्यूएन ओह ने कांस्य पदक जीता। ये इस एशियन गेम्स में भारत का 39वां पदक है।

admin
adminhttps://khabardigital.com
खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट