P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशIndore News: जर्जर पेड़ बना राहगीरों के लिए डर का कारण… हादसे...

Indore News: जर्जर पेड़ बना राहगीरों के लिए डर का कारण… हादसे की बनी हुई आशंका

महावर नगर इलाके का मामला

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ इंदौर शहर के पश्चिम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 72 स्थित महावर नगर इलाके में स्थित कई वर्षों पुराना जर्जर पेड़ अब राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। समय के साथ कमजोर हो चुका यह पेड़ किसी भी समय गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय रहवासियों का क्या है कहना
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यह पेड़ दशकों पुराना है और इसकी जड़ें खोखली हो चुकी हैं। तेज हवा या बारिश के दौरान पेड़ हिलने लगता है, जिससे लोग डर के साए में आने-जाने को मजबूर हैं। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह पेड़ हमेशा चिंता का विषय बना रहता है।

संबंधित विभाग को कर चुके शिकायत
महावर नगर रहवासियों ने इसकी शिकायत संबंधित विभाग में की, वही संबंधित विभागों के अधिकारियों ने इसको संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पेड़ की कटाई या उचित प्रबंधन नहीं किया गया, तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
वर्तमान स्थिति को देखते हुए रहवासियों ने नगर निगम से जल्द से जल्द इस जर्जर पेड़ को हटाने या सुरक्षित करने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से पहले एहतियाती कदम उठाए जा सकें।

महापौर ने दिया तत्काल निराकरण का आदेश
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने दौरे के दौरान जर्जर पेड़ की शिकायत का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद अधिकारियों ने भी दौरा करने के बाद समस्या को हल करने की बात कही थी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट